पुरुषोत्तम मास में श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं भक्ति आयोजन संपन्न

पुरुषोत्तम मास में श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं भक्ति आयोजन संपन्न

कटनी। पुरुषोत्तम मास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परम आदरणीय पंडित आचार्य निलेश पाठक के श्रीमुख से श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का वाचन कराया गया तथा पुरुषोत्तम मास की महिमा एवं कथा का सार श्रद्धालुओं को सुनाया गया। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रभु नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम का समापन भगवान की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


यह आयोजन संस्था अध्यक्ष रेखा चौदहा एवं सचिव अन्नू सरावगी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने में संस्था की सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। प्रसाद पैकेट तैयार करने, पूजा सामग्री की व्यवस्था, आकर्षक सजावट, प्रसाद सज्जा एवं आरती थाल की सुंदर व्यवस्था जैसे सभी कार्य सेवा भाव से संपन्न किए गए।

संस्था ने विशेष रूप से पंच परिषद के अशोक सेठिया, बजरंग बाल रामायण समाज के नंदू भैया तथा उमाशंकर (चुन्नू) सुहाने के सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की। संस्था के अनुसार इनका सेवा भाव और सहयोग प्रत्येक आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राहुल सुहाने (नवयुवक मंडल), शिल्पी टंडन, प्रीति सुहाने, प्रियंका सेठिया, रीता सेठिया, अर्चना कनकने, संगीता कनकने, मीता चौदहा (एकता मंडल) तथा पूनम त्रिसौलिया (उन्नति संस्था) सहित अनेक श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मनन संस्था परिवार ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की सदस्य मिथलेश चौदहा, माया चौदहा, कुमुद चौदहा, रेखा बिलैया, सुमन बरसैंया, किरण कुदरहा, शोभा चौदहा, गीता बरसैया, विनीता बरसैया, संध्या कस्तवार, सुमन कठल, ममता सरावगी, सीमू गांधी, कांची खर्द, रीता चौदहा, जयंती खंताल, रश्मि मोर, रेखा सरावगी, मधु सेठ, ज्योति सरावगी, अंजलि सरावगी, मानसी त्रिसौलिया, रुचि चौदहा, बबीता छिरौलिया, गोल्डी चौदहा, मीना कनकने, प्रभा कनकने, मोनिका चौदहा, मेघा कनकने एवं सुचिता कुदरहा के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना से ही यह आयोजन अत्यंत सफल, भव्य एवं यादगार बन सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *