ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के दुरुस्त संचालन हेतु प्रशिक्षण लेने भोपाल जाएंगे तकनीकी अधिकारी

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर चयनित दो मास्टर ट्रेनर्स एक जून से तेरह जून तक दो चरणों में लेंगे ट्रेनिंग
कटनी / जिले की ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं के बल्क ग्रामों की योजनाओं के दुरुस्त, सुचारु संचालन और संधारण हेतु प्रशिक्षण लेने हेतु जिले से दो तकनीकी अधिकारियों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित होने के आदेश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने दिए है। अवगत होवें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एकल ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं का निर्माण कार्य एवं मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा समूह ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं का निर्माण कार्य जल जीवन मिशन अंतर्गत भूजल एवं सतही जल स्रोतों के माध्यम से किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्री अभिषेक त्रिपाठी सहायक यंत्री,जनपद पंचायत कटनी 1 जून से 6 जून 2026 तक एवं अमित गुप्ता उपयंत्री, जनपद पंचायत रीठी 8 जून से 13 जून 2026 तक नियत तिथियों में आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी भोपाल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं प्रशिक्षण प्रारंभ के एक दिन पहले प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होकर रिपोर्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *