पं. रमाकांत मिश्रा बने ब्राह्मण समाज बरही के नए तहसील अध्यक्ष
**कटनी/जिला ब्राह्मण समाज, कटनी के संगठनात्मक विस्तार और समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से बरही तहसील के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष पं. राजकुमार शर्मा द्वारा वरिष्ठ जनों की सहमति से पं. रमाकांत मिश्रा को बरही तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विगत दिनों जिला अध्यक्ष पं. राजकुमार शर्मा का बरही तहसील में प्रवास हुआ था। इस दौरान आयोजित विशेष बैठक में उन्होंने बरही तहसील के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चा की थी। सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं की सर्वसम्मति और अनुशंसा के बाद पं. रमाकांत मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई।
शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश
> जिला अध्यक्ष पं. राजकुमार शर्मा ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पं. रमाकांत मिश्रा से संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की अपेक्षा की है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया है कि वे अपनी नई तहसील कार्यकारिणी का गठन कर इसकी सूची जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
