नगर निगम की नई सुविधा: अब जोन कार्यालयों में भी होंगे समग्र आईडी के कार्य निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर जोनवार कर्मचारियों की नियुक्ति, नागरिकों को मिलेगी राहत

नगर निगम की नई सुविधा: अब जोन कार्यालयों में भी होंगे समग्र आईडी के कार्य
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर जोनवार कर्मचारियों की नियुक्ति, नागरिकों को मिलेगी राहत
तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए समग्र आईडी से जुड़े कार्यों को अब जोन कार्यालयों तक विस्तार दे दिया है। अब शहरवासी नगर निगम मुख्य कार्यालय के साथ-साथ अपने नजदीकी जोन कार्यालय पहुंचकर भी समग्र आईडी बनवाने एवं सुधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे।
उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोनवार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। नगर निगम कार्यालय स्थित समग्र केंद्र में वार्ड क्रमांक 1 से 12, 22 से 27 तथा 29 से 37 तक के नागरिकों के समग्र आईडी संबंधी कार्यों के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार जोन कार्यालय क्रमांक-2 दुर्गा चौक खिरहनी में वार्ड क्रमांक 13 से 21 तक के नागरिकों के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ज्योति मिश्रा को नियुक्त किया गया है। वहीं जोन कार्यालय क्रमांक-4 माधवनगर में वार्ड क्रमांक 28 तथा 38 से 45 तक के नागरिकों के समग्र आईडी संबंधी कार्यों के लिए रितिका पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय पहुंचकर समग्र आईडी से संबंधित शिकायतों, सुधार एवं अन्य कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *