समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक 31 मई को
कटनी / मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक रविवार 31 मई को दोपहर 3 बजे से शासकीय तिलक महाविद्यालय, कटनी में आयोजित की जाएगी।
समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन और परीक्षण के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति के सदस्य और प्रख्यात कानूनविद श्री अनूप नायर इस जनपरामर्श बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में समाज के सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सांसद, विधायक, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रबुद्ध जन, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठन और सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और संगठनों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
