मप्र राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे अध्यक्ष भोपाल। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है।

मप्र राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे अध्यक्ष
भोपाल। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। यह बोर्ड भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति के साथ प्रदेश में व्यापार और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा।
बोर्ड में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, एमएसएमई मंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा नामित अधिकतम 10 सदस्य शामिल किए जाएंगे। इसे प्रभावी स्वरूप देने के लिए वाणिज्यिक कर, कृषि, लोक निर्माण सहित 20 विभागों के अपर मुख्य सचिव और सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा संस्थागत विशेषज्ञता के लिए आरबीआई, नाबार्ड, एनएचएआई, एक्जीम बैंक और एपीडा जैसी संस्थाओं के क्षेत्रीय प्रमुख भी बोर्ड का हिस्सा होंगे। उद्योग एवं व्यापार संगठनों में सीआईआई, फिक्की, फियो, डिक्की और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों को भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार के अनुसार बोर्ड का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और प्रदेश के व्यापारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *