शहर के पावर हाउस में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) जल जाने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बिजली विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और खराब उपकरण को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार सीटी बदलने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
