याचिका में टेट्रा पैक, सैशे और छोटे पाउच में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि मौजूदा नियमों में बोतल की स्पष्ट परिभाषा नहीं होने से भ्रामक पैकेजिंग बढ़ रही है, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सहमति प्रदान की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
