शासकीय स्कूल में सीसीटीवी भुगतान को लेकर विवाद, तकनीशियन ने कलेक्टर और जिला कारी से की शिकायत*

*प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप; बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से भुगतान अटका*
*ढीमरखेड़ा (कटनी)।* तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम दशरमन स्थित शासकीय स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने और रिपेयरिंग कार्य के भुगतान को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। मझगवां नैनी निवासी सीसीटीवी तकनीशियन रामजी सोनी ने मामले में निष्पक्ष जांच और बकाया राशि दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर कटनी, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), जनपद पंचायत सीईओ और स्थानीय थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है।
पीड़ित तकनीशियन रामजी सोनी ने अपने आवेदन में बताया कि स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा नामदेव द्वारा उन्हें स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनके सुधार कार्य के लिए बुलाया गया था। उन्होंने दिनांक 3 मई 2026 से 12 मई 2026 तक स्कूल में सीसीटीवी संबंधी पूरा कार्य किया। रामजी सोनी के अनुसार, कार्य शुरू होने से पहले ही स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में काम का रेट और पूरा हिसाब-किताब तय कर लिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने कैमरों की जांच की और कार्य को सही भी पाया, लेकिन इसके बावजूद अब तक उनके जायज भुगतान को अटका कर रखा गया है।
तकनीशियन ने आवेदन में एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत लाल नामदेव नामक व्यक्ति, जो कि स्कूल में किसी भी आधिकारिक पद पर कार्यरत नहीं हैं, द्वारा भुगतान और बिलिंग की प्रक्रिया में सीधा हस्तक्षेप किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा तय बिल में कटौती करने का दबाव बनाया गया।
> *मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार*
> पीड़ित का कहना है कि उनके पुराने एक निजी कार्य का बकाया भुगतान भी स्कूल के बिल में जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन वह भी नहीं दिया गया। भुगतान मांगने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार अलग-अलग बातें कहकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है।
>
तकनीशियन रामजी सोनी ने अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और उन्हें उनके कार्य का उचित भुगतान दिलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में संभावित वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच करने की मांग की है। अपने दावों को मजबूत करने के लिए पीड़ित तकनीशियन ने आवेदन के साथ कार्य के बिल की प्रति,व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट,कॉल डिटेल्स (कॉल विवरण)
स्कूल में किए गए कार्य के फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *