निरीक्षक राहुल पांडे बने कंट्रोल रूम प्रभारी

कटनी। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक राहुल पांडे को पुलिस कंट्रोल रूम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पांडे अब कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं, आपातकालीन सूचनाओं के समन्वय तथा पुलिस संचालन की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस विभाग में उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *