​करदाताओं का तिलक लगाकर अभिनंदन: कटनी नगर निगम के 5 केंद्रों पर लोक अदालत शिविर शुरू, ​नगर निगम प्रशासन ने अधिभार में दी विशेष छूट, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार और राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने किया निरीक्षण

कटनी / नगर निगम कटनी द्वारा शनिवार को नेशनल लोक अदालत के अवसर पर शहर के पाँच प्रमुख स्थलों पर विशेष शिविरों का आगाज़ किया गया। इस बार प्रशासन ने करदाताओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए तिलक वंदन कर उनका स्वागत किया, जिससे केंद्रों पर उत्साह का वातावरण देखा गया। प्रातः 10 बजे से शुरू हुए इन शिविरों में शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को संपत्तिकर एवं जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में भारी छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
​अधिकारियों ने संभाली कमान
शिविरों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने सुबह से ही विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था, शीतल पेयजल और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी करदाता को परेशानी न हो।


​इन 5 प्रमुख स्थलों पर हो रहा निराकरण
राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा निरंतर शिविर स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। शहर के निम्नलिखित केंद्रों पर अधिकारी नागरिकों के प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं:
​नगर निगम मुख्य कार्यालय: यहाँ मुख्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है।
​बस स्टैंड (पुलिस चौकी के पास): यहाँ इंजीनियर सुनील सिंह की मॉनिटरिंग में शिविर संचालित है, जहाँ बड़ी संख्या में करदाता पहुँच रहे हैं।
​दुर्गा चौक, खिरहनी: क्षेत्रीय नागरिकों के लिए सुलभ केंद्र।
​माधवनगर उप कार्यालय: माधवनगर क्षेत्र के निवासियों के लिए विशेष व्यवस्था।
​सुभाष चौक: शहर के मध्य स्थित होने के कारण यहाँ भी करदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।
​नगर विकास में सहभागी बनने की अपील
नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे लोक अदालत के इन विशेष शिविरों का लाभ उठाकर अपने लंबित करों का भुगतान करें। अधिभार में मिल रही यह छूट एक सीमित अवसर है, जिसका उपयोग कर नागरिक न केवल अपनी आर्थिक बचत कर सकते हैं, बल्कि नगर की स्वच्छता और विकास कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *