कटनी[आशीष सोनी]। शहर के डन कॉलोनी स्थित प्रथम गार्डन में आगामी 11 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों की इस श्रृंखला को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कथा के साथ विभिन्न मंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 11 मार्च को दोपहर 3 बजे कममानिया गेट स्थित हनुमान जी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा के पश्चात प्रतिदिन निर्धारित समय पर श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
कथा के प्रमुख प्रसंग इस प्रकार रहेंगे:
▪️ 12 मार्च: श्री वराह अवतार, कपिलोपाख्यान एवं ध्रुव चरित्र
▪️ 13 मार्च: जड़भरत प्रसंग एवं प्रहलाद चरित्र
▪️ 14 मार्च: वामन अवतार, रामचरित्र एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
▪️ 15 मार्च: श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन उत्सव
▪️ 16 मार्च: कंस वध एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह महोत्सव
▪️ 17 मार्च: सुदामा चरित्र, व्यास पूजन एवं कथा विश्राम
महाप्रसाद एवं भंडारा
कार्यक्रम का समापन 18 मार्च 2026 को हवन-पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम में सहभागिता हेतु नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
