नगर निगम कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार को समस्या निवारण शिविर आयोजित निगमायुक्त परिहार स्वयं मौजूद रहकर करेंगी कर्मचारियों के आवेदनों पर सुनवाई

कटनी[आशीष सोनी] (26 फरवरी) – नगर निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से नगर निगम के एम आई सी सभाकक्ष में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों, पेंशनर्स की नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर के दौरान निगमायुक्त तपस्या परिहार स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों की समस्या एवं शिकायतों पर सुनवाई करेंगी। निगमायुक्त परिहार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों व पेंशनरों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक विलंब और कार्यालयीन प्रक्रियाओं की जटिलता को कम किया जा सके।

उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में सेवा संबंधी प्रकरण, वेतन, पेंशन, जीपीएफ, अवकाश, मेडिकल प्रतिपूर्ति सहित अन्य लंबित मामलों में प्राथमिकता से सुनवाई की जाकर उनका निराकरण किया जाएगा। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *