*भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ, कटनी में हुआ भव्य स्वागत* *जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा- रेल कनेक्टिविटी को नई गति, जनप्रतिनिधियों का जताया आभार*

कटनी[आशीष सोनी]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा रेलवे क्षेत्र में निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से प्रारंभ हो गया। नई ट्रेन सेवा से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के बीच आवागमन को सुदृढ़ कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलगाड़ी भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन से सायं 7 बजे रवाना होकर रात्रि 1:30 बजे कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर यात्रियों व ट्रेन स्टाफ का पुष्पमालाओं एवं मुंह मीठा कराकर उत्साह के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री टंडन ने उपस्थित यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रेन सेवा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से कटनी को रेलवे के क्षेत्र में निरंतर नई सौगातें मिल रही हैं। साथ ही सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायकगण श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेन्द्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक सहित सभी जनप्रतिनिधियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस के प्रारंभ होने से यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री पारस जैन, संस्कार मिश्रा, अमित तिवारी, रोहित जैन, हर्षित पटेल, आशु यादव, अविरल शुक्ला,अक्षय गुलेरिया, शुभम गुप्ता आदि कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रियों ने भी नई ट्रेन सेवा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *