जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कटनी[आशीष सोनी]। जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से काम के एवज 50 हजार की मांग की थी जिसमें में 20 हजार की रिश्वत की राशि के साथ लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बता दे कि इस दौरान 12 सदस्यीय टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यालय पहुंचकर जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, टीम ने कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

“शिकायत के आधार पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है। आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है। आगे की जांच जारी है।”

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। फिलहाल टीम की आगे की जांच जारी हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *