नगर निगम का मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर आवागमन व्यवस्थित करने का अभियान जारी मिशन चौक से सुभाष चौक पोल से हटाए गए बैनर, पोस्टर

कटनी [आशीष सोनी] (14 फरवरी) – शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से शनिवार को भी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाकर नगर के मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाकर नागरिकों को सुगम आवागमन की व्यवस्था प्रदान की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा बाजार क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के दौरान स्टेशन रोड से कोतवाली तिराहा होते हुए मिशन चौक तक फुटकर दुकान विक्रेताओं को व्यवस्थित किया गया वहीं सब्जी एवं ठेला संचालकों को हॉकर्स जोन भेजने की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग बिना बाधित किये निर्धारित स्थल से ही व्यवसाय करने की चेतावनी अतिक्रमण अमले द्वारा दी गई।

हटाए गए बैनर पोस्टर
अतिक्रमण विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान नगर की संदरता का ख्याल रखते हुए मिशन चौक से सुभाष चौक तक मुख्य मार्ग मे अनाधिकृति एवं अव्यवस्थित रूप से लगे पोस्टर एवं बैनर को भी अलग करनें की कार्यवाही की जाकर मार्ग के आवागमन को व्यवस्थित किया गया। नगर निगम ने शहरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें आगामी दिनों में भी सुगम आवागमन के मद्देनजर अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *