कटनी[आशीष सोनी](13 फरवरी )- जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में वांछित प्रगति लाने जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण, निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। किसी अनुक्रम में सेक्टर दशरमन मुख्यालय में रोजगार सहायक , सचिवों की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा श्री युजवेंद्र कोरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । श्री कोरी ने बैठक में बरोदा जी आर एस सचिव के अनुपस्थित रहने पर एक दिवस की वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा ekyc की प्रगति न्यून होने पर ग्राम पंचायत मुरवारी,परसेल,बरही को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्री कोरी ने मनरेगा ekyc कार्य को तीन दिवस शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ ने लेबर बजट – ग्राम पंचायत बरही मुरवारी पिपरिया शुक्ल परसेल घुघरी को लक्ष्य के विरुद्ध न्यन लेबर बजट प्राप्त करने कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक बगिया मा के नाम अंतर्गत कार्यों मे प्रगति लाने ,पुराने कार्य पूर्ण कर सी सी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र ekyc में कम से कम 95 प्रतिशत ekyc करने के निर्देश दिये गये एवं आवास की ekyc शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। संबल ,अनुग्रह ,आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए । बृंदावन योजना की समीक्षा की करते हुए कार्य योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने ट्रायल, उद्योग, कृषि विभाग से समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
