कटनी (12 फरवरी ) – नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी. फेज-2 प्रेमनगर खिरहनी, राम जानकी हनुमान वार्ड में विभिन्न वर्गो हेतु निर्मित कुल 29 एस टाईप दुकान एवं एल टाईप दुकानों की विभिन्न कार्यो हेतु आॅनलाईन एवं समाचार पत्रां में आफलाईन निविदाएं आदेश 28 जनवरी को जारी की गई थीं। उक्त निविदा की अंतिम तिथि शुक्रवार 13 फरवरी 2026 नियत है।
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एस टाईप निर्मित कुल 13 दुकानों में प्रत्येक दुकान का साईज 13-80 वर्ग मीटर है तथा निर्धारित प्रीमियम राशि 593747 रुपये व अमानत राशि 14844 रुपये है। इसी प्रकार एल टाईप निर्मित 16 द कानों में प्रत्येक दुकान का साईज 20-63 वर्ग मीटर है तथा निर्धारित प्रीमियम राशि 887609 रुपये व अमानत राशि 22190 रुपये है। उपरोक्त समस्त दुकानों हेतु निविदा प्रपत्र का मूल्य मात्र एक हजार रुपये है। निगम प्रशासन द्वारा दुकान लेने हेतु इच्छुक नागरिकों से अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए निविदा में भाग लेने का आग्रह किया गया है।


- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
