नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति के निगम प्रशासन के प्रयास जारी
कटनी (10 फरवरी) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की दिशा में निगम प्रशासन के प्रयास अनवरत जारी है। इसी श्रृंखला में राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु मंगलवार 10 फरवरी को नगर के समस्त वार्डो में वार्ड स्तरीय जल सुनवाई का आयोजन किया जाकर नागरिकों के आवेदन पर सुनवाई की गई। जल सुनवाई के दौरान गठित वार्ड स्तरीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान उपस्थित आम नागरिकों से उनके यहां आपूर्ति किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक भी लिया गया।
कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा जल प्रदाय ने बताया कि मंगलवार को आयोजित वार्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कुल 17 नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की गई। वहीं जल नमूनों की जांच कराने हेतु पहुंचे 52 नागरिकों की शंकाओं एवं शिकायतों का निराकरण उनके समक्ष ही जांच कराकर किया गया तथा परीक्षण रिपोर्ट से संबंधित नागरिकों को अवगत कराया गया।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
