मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निर्धारित कैलेंडर अनुरूप चल रहा फॉगिंग अभियान दो वार्डो में छोड़ा गया रासायनिक धुआं

कटनी (9 फरवरी ) – नगर निगम कटनी द्वारा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप रोजाना दो वार्डो में फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार देर शाम शहर के महात्मा गांधी वार्ड एवं जयप्रकाश वार्ड में फॉगिंग अभियान संचालित कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।
निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर निगम निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं मच्छर जनित रोगों की संभावित रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य अमले द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जार ही है जिसके तहत विगत दिवस महात्मा गांधी वार्ड एवं जयप्रकाश वार्ड की विभिन्न मुख्य गलियों सहित विभिन्न कालोनियों एवं बस्ती में ई रिक्शा के माध्यम से फॉगिंग अभियान चलाया जाकर रासायनिक धुंआ छोड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं आसपास जलभराव की स्थिति न बनने दें तथा साफ-सफाई बनाए रखें।
नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अन्य वार्डों में फॉगिंग एवं लार्वा नियंत्रण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *