कटनी ( 7 फरवरी ) – शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाने के साथ ही शहर को व्यवस्थित सुन्दर स्वरुप प्रदान करने की दृष्टि से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार निगम की अतिक्रमण शाखा की गठित टीमों द्वारा प्रतिदिन नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों तथा बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को भी प्रातः अतिक्रमण टीम की तत्परता से नगर के मुख्य मार्गों मिशन चैक से सुभाष चैक तक कार्यवाही की जाकर सार्वजनिक मार्गों के किनारे आवागमन बाधित कर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले सब्जी विक्रेताओं को हॉकर्स जोन भेजा गया। वही फल ठेला संचालकों को भी मार्ग से अलग एवं व्यवस्थित कर आवागमन को सुगम बनाने हेतु कार्यवाही की गई।
वहीं शाम के समय नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों गोल बाजार, झंडा बाजार, सिल्वर टाकीज रोड, रूई बाजार, गर्ग चैराहा, मुख्य स्टेशन मार्ग, स्टेट बैंक तिराहा, बरही रोड़, माधवनगर, सहित नगर के अन्य स्थलों मंे अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा निर्धारित हद से बाहर सार्वजनिक मार्गो में रखी सामग्री को अलग कराकर तथा नहीं मानने पर जब्ती की कार्यवाही करते हुए आवागमन सुगम बनानें के प्रयास किये गए। कार्यवाही के दौरान बैंकों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराते हुए सार्वजनिक मार्गो तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भी कार्यवही की गई।
12 लोगों पर 3 हजार 600 रुपये का जुर्माना
अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि मिशन चैक से सुभाष चैक एवं स्टेशन रोड पहुंच मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक मार्ग में दुकान सामग्री रखकर व्यवसाय करते पाए जाने पर 12 लोगों पर 3 हजार 600 रुपये का जुर्माना किया जाकर दोबारा सार्वजनिक मार्गो में सामग्री रखकर व्यवसाय नहीं करने की हिदायत भी दी गई। आपने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की सुगम आवागमन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गो में इस तरह का अभियान निरंतर चलाया जायेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
