कटनी ( 5 फरवरी ) – शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशानुसार बुधवार को अतिक्रमण टीम द्वारा शहर के विभिन्न व्यस्त एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्रवाई कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जहां एक ओर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण अवैध ठेले – टपरों दुकान सामग्री को हटाकर सार्वजनिक मार्गो का आवागमन सुगम बनाया गया वहीं शाम को बिलैया तलैया सब्जी मंडी में अतिक्रमण टीम द्वारा वृहद कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्टेशन रोड मुख्य मार्ग स्थित सब्जी मंडी मोड से कमानिया गेट गली में मिलने वाले मार्ग में स्थानीय व्यवसायियों द्वारा दुकान के बाहर सब्जी रखकर विक्रय करने पर सार्वजनिक मार्ग से सामग्री को अलग कराते हुए आवागमन को सुगम कराया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्ग में कब्जा कर व्यवसाय न करने की सख्त हिदायत दी गई।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
