करनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं है। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना को भारतवासी साकार कर रहे हैं। विकास और जनकल्याण के कार्यों से मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है। इस उपलब्धि में प्रदेशवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का सशक्तिकरण कर सभी के लिये प्रधानमंत्री के “ज्ञान से ध्यान’’ के मंत्र को साकार करने और सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है। महापौर श्रीमती सूरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
