कटनी। राष्ट्रीय कैडीट कोर एनसीसी 32 बाटालियन सीएटीसी कैम्प 2025 का आयोजन सिलिकोबाइट केडीसी कॉलेज आधारकाप मे चल रहा है। यहा 8 जिलों से 404 पुरुष एवं महिला एनसीसी कैडट शामिल होकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रशिक्षण ले रहे है। इस अवसर आयोजित मोटवैशन ईवेंट मे मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, कॉमण्ड ऑफिसर कॉर्नेल एस राजवेलु व विशिष्ट अतीथी शिक्षारत्न डॉ पारस जैन रहे।
एनसीसी कडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए सुश्री परिहार ने फ़ाइरिंग रेंज का प्रदर्शन देखा और हौसला बढ़ाया। अपने उद्बोधन मे सुश्री परिहार ने कहा की स्कूल कॉलेज के प्रत्येक छात्र को एनसीसी प्रशिक्षण लेकर सेना मे भर्ती होकर देश सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर कॉर्नेल राजवेलु ने बताया की 13 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाले ऐन्यूअल कैम्प मे छतरपुर पन्ना खंडवा रतलाम मैहर शाडोल दामोह कटनी आदि जिलों से 7 स्कूल कॉलेज का सबसे बड़ा प्रशिक्षण सिलिकोंबाईट कॉलेज मे चल रहा है जहा मार्च पास्ट, फ़ाइरिंग का प्रशिक्षण लेकर कडेट्स को नई दिल्ली मे आयोजित आर डी सी परेड के लिए तैयार किया जा रहा है। सेकंड ऑफिसर ने बताया की कैडीट कोर एक स्वैच्छिक त्रि सेवा संगठन है, जिसमे सेना, नौसेना, वायुसेना शामिल है एनसीसी का उद्वेश्य देश के युवाओ को अधिक अनुशासित और देश भक्त बनाने एनसीसी कैम्प का आयोजन किया जाता है। शिविर में कैडटस द्वारा अपनी प्रतिभा व कौशल बढाने जोरशोर से प्रयास किये गये आगामी 22 नवम्बर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कैडटस को लीडरशिप, पर्सनेलिटि डवलेपमेन्ट ,आपदा प्रबंधन, युद्व कौशल, क्षेत्र कौशल सहित ट्रेनिंग दी जा रही है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
