युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया ने किया 19वां रक्तदान


कटनी। वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष हितेश बिलैया ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आज अपना 19वां रक्तदान किया। जानकारी मिली कि शासकीय चिकित्सालय में एक थैलेसीमिया पीड़ित मरीज को O पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता है। सूचना मिलते ही हितेश बिलैया तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचे और मरीज की मदद के लिए रक्तदान किया।

हितेश बिलैया पिछले कई वर्षों से निरंतर हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *