कजलियां मिलन एवं वयोवृद्ध सम्मान समारोह आगामी 24 को

कटनी। श्री गहोई विकास मंडल कटनी के तत्वाधान में 20वां कजलियां मिलन एवं वयोवृद्ध सम्मान समारोह आगामी 24 अगस्त 2025, रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शहर स्थित श्री गहोई वैश्य धर्मशाला में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में समाज के 10 वयोवृद्धों का सम्मान विशेष रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों के जीवन अनुभवों से प्रेरणा लेने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष अग्रज लहरिया एवं सचिव प्रशांत सेठिया सहित समस्त सदस्यों की सहमति से चंचल कनकने को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, सह संयोजक के रूप में अजय सेठिया एवं आकाश टुड़हा को दायित्व सौंपा गया है।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *