गहोई समाज का शिवपुराण एवं शिवलिंग निर्माण आयोजन

गहोई समाज द्वारा श्री मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर श्री शिवपुराण एवं असंख्य शिवलिंग निर्माण का आयोजन

कटनी। श्री गहोई वैश्य समाज के तत्वावधान में एवं श्री गहोई वैश्य महिला समिति द्वारा राष्ट्रकवि श्री मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती के उपलक्ष्य में पवित्र श्रावण मास में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन 27 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें आचार्य श्री निलेश पाठक जी के सानिध्य में श्री शिवपुराण का पाठ एवं असंख्य शिवलिंग निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक होगा। वहीं, सायंकालीन समय में शिवपुराण श्रवण कर भक्तगण पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लें और श्रावण मास का पुण्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *