संतोष मिश्रा,कटनी। श्री गहोई वैश्य समाज कटनी के तत्वावधान में एवं श्री गहोई जागृति समिति कटनी द्वारा ग्यारहवां स्वर्णिम दंपत्ति सम्मान समारोह 2025 एवं श्री गहोई रत्न अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन शहर में बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में किया गया।
मुख्य अतिथि का प्रेरक संदेश
मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सुहाने (पूर्व अध्यक्ष, श्री गहोई वैश्य समाज पंचायत, जबलपुर) ने अपने संबोधन में कहा –
मान्यवर अध्यक्ष महोदय सम्माननीय हजारी लाल नौगरैया गहोई वैश्य समाज कटनी, सुधीर कुमार कनकने अध्यक्ष गहोई जागृति समिति कटनी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गण सम्माननीय उमाशंकर सुहाने उप सचिव श्री गहोई वैश्य पंच परिषद कटनी, सम्माननीय दीपक सोनी टंडन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी, एवं सम्माननीय कमलेश सुहाने जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला मैहर, समिति के सचिव संजय सुहाने, कार्यक्रम के संयोजक रामेश्वर चौदहा, परमानन्द कनकने, डॉ अशोक चौदहा कार्यक्रम के आयोजकगण एवं स्वर्णिम दम्पति सम्मान से विभूषित हमारे पूज्यजन और उपस्थित सभी सम्माननीयजन सबसे पहले, मैं इस सामाजिक संस्था श्री गहोई जागृति समिति कटनी, का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस प्रेरणादायक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर मुझे गौरवान्वित किया। 
यह मेरे लिए गौरव की बात है। आज जिन 10 परिवारों को स्वर्णिम दम्पति सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने न केवल वैवाहिक जीवन के 50 वर्षों का सफर तय किया है, बल्कि अपने जीवन मूल्यों, आपसी विश्वास, प्रेम और धैर्य से परिवार व समाज को एक आदर्श भी प्रदान किया है। यह सम्मान उनके अनुभव, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक है। इस मंच से मैं उन सभी दंपत्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी जोड़ी ऐसे ही सुखमय, स्वस्थ और प्रेरणास्पद बनी रहे। और उनका आशीर्वाद सदैव हमें मिलता रहे। साथ ही इस अवसर पर जिन विशिष्ट व्यक्तित्व को अलंकरण प्रदान किया जा रहा है, वे समाज की विविध दिशाओं में सेवा, प्रेरणा और नेतृत्व के प्रतीक हैं। मैं उन्हें भी अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं। बंधुओ, इस प्रकार के आयोजन न केवल हमें हमारे मूल्यों की याद दिलाते हैं, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी को यह सिखाते हैं कि, सच्चा सम्मान जीवन के कार्यों और रिश्तों में छिपा होता है,न कि दिखावे में। अंत में मैं यही कहूंगा कि संस्कारों से समृद्ध समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक श्रेष्ठ पहल है।
10 आदर्श दंपत्तियों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर 10 स्वर्णिम दंपत्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने 50 वर्षों के वैवाहिक जीवन में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक आदर्शों की मिसाल कायम की है। सभी दंपत्तियों ने अपने आशीर्वचन देकर समाज के युवाओं को प्रेम, धैर्य और आपसी सहयोग का संदेश दिया।
श्री गहोई रतन अलंकरण स्वर्गीय श्री गुलाब दास गुप्ता (सेठिया) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जी को दिया गया
गहोई रत्न अलंकरण से सम्मानित हुए विशिष्ट व्यक्तित्व
कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को गहोई रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की उपस्थिति रही।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
