मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मुठभेड़ में 56 लाख का इनामी नक्सली ढेर

पूर्व विजयराघवगढ़ एसडीओपी केपी सिंह पटेल रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा संदीप जायसवाल (बरही) कटनी। केंद्र एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मार्च 2026 तक भारत को वामपंथी अतिवाद की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से अपनी गई बहुआयामी रणनीति के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस ने बालाघाट जिले में बड़ी मुठभेड़ में माओवादियों के एम एम.सी जोन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के 26 लाख के इनामी जी.आर.बी डिवीजन के एक पुरुष तथा तीन हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया थाना रूपझर चौकी सोनेवानी अंतर्गत जंगल क्षेत्र जी.आर.बी डिविजन के नक्सलियों के एक समूह की उपस्थिति की सूचना के आधार पर हॉक फोर्स जिला पुलिस कोबरा फोर्स वह सीआरपीएफ बल द्वारा 13 एवं 14 जून की मध्य रात्रि से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया नक्सलियों द्वारा उक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को हताहत करने एवं उनके हथियार लूटने की नीयत से पुलिस वालों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई सुरक्षा बलों के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई इस कार्यवाही में चार हार्ड कोर माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं उनकी तलाश हेतु सीआरपीएफ हॉक फोर्स कोबरा फोर्स जिला पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है विजयराघवगढ़ के लिए गर्व की बात यह है पूर्व एसडीओपी रहे केपी सिंह पटेल व्यक्तित्व के धनी सरल स्वभाव जो वर्तमान में मलाजखंड में पदस्थ हैं उस मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह न करते हुए माओवादियों के एनकाउंटर करने में हिस्सा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *