अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में हुआ योगा

संतोष मिश्रा, कटनी। जन शिक्षण संस्थान कटनी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जन शिक्षण संस्थान परिसर में मॉडल जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों के मध्य संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाये गये। उनके द्वारा सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार, धनुरासन, चक्रासन, प्राणायाम, पवनमुक्तासन, कटि चक्रासन, सेतुबंध आसन विधिवत रूप से करवाये गये। इन सब आसनों को लाभार्थियों ने बड़े़ ही उल्लास के साथ किया एवं उनके द्वारा यह अवगत कराया गया। कि योग से विभिन्न प्रकार की बीमारियां थायराइड, टाइप टू डाइबिटीज, लीवर, किडनी से संबंधित बीमारियां दूर की जा सकती है। इसमें योगा मानव के लिए यह बताया गया अति आवश्यक है एवं इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और व्यक्ति निरोग रहता है करें योग रहें निरोग जैसे बातों से लाभार्थियों को आर्कषित किया।
जन शिक्षण संस्थान के निर्देशिका लाली सिंह के द्वारा योग के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न आसनों के द्वारा आहार नली की कार्यक्षमता, रक्त संचरण, हार्मोन का संतुलन किया जा सकता है योग करने से बीमारिया तो दूर होंगी साथ-ही-साथ मन स्वस्थ होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। उनके द्वारा ये बताया गया कि आज दुनिया के लगभग 100 देशों ने स्वीकारा है कि हमें योग करना चाहिए। संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बबीता सिंह जी के निर्देशन में अनुदेशक श्रृष्टि सिंह के नेतृत्व में लाभार्थियों के मध्य योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नित्यांशु गहरवार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी बबीता सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक अजय पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर हेमन्त राज एवं राजेश उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *