डाॅ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मध्यप्रदेश में स्थापित सभी प्रतिमाओं का भगवान के रूप में पूजन-अर्चन और आरती की जायेगी

मंझोली जबलपुर से पूजा प्रारंभ की गई – इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी
विनय जैन, जबलपुर। संसद में भारत के गृहमंत्री भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह के द्वारा विश्व में दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के संबंध में अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में देश व मध्यप्रदेश में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर हमारे लिए भगवान ही हैं, यह संकल्प इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने लिया है और देश और मध्यप्रदेश में जितनी भी प्रतिमाएं स्थापित है। उन प्रतिमाओं को भगवान स्वरूप मानकर उनका पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया जायेगा। और उस प्रसाद का वितरण समस्त दलित भाईयों के साथ ही समाज के सभी वर्गों को वितरित किया जायेगा। यह विचार पंडित पुरूषोत्तम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने व्यक्त किये। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की घोषणा को अमल में आज से ही लागू कर दिया गया। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी कटंगी मंझोली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मंझोली के हरदौल मोहल्ला बचैया रोड, मंझोली में स्थापित डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अपने दलित भाईयों एवं इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ प्रतिमा का भगवान का स्वरूप मानते हुए। माल्यार्पण किया एवं पूजा अर्चना की नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को नमन किया। इस अवसर पर लीलाधर झारिया ने संबोंधित करते हुए। कहा कि दलितों के मसीहा का अपमान का बदला हम लेकर रहेंगे। डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर हम सब के लिए भगवान हैं और हमको स्वाभिमान से जीने के लिए हमको नया जीवन दर्शन दिया है। हम और हमारी आने वाली सभी पीढ़ियां अपने आप का बलिदान कर दें तो भी हम उनके किये गये कार्यों से उनके एहसानों का बदला कभी चुका नही सकते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को यह समझना चाहिये की विश्व मंे जब तक बाबा साहेब एक-एक अनुयायी जिन्दा रहेगा। जब तक भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेते हैं। और भारतीय जनता पार्टी के घमण्ड को संसद से सड़क पर ला देगें तब तक हम चैन से नही बैठेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष शेख मंजूर, ओ.पी.बिल्थरिया जिलाध्यक्ष जबलपुर, बलराम श्रीवास्तव महामंत्री जबलपुर, राहुल वर्मा संगठन मंत्री जबलपुर, विजय पटैल, संजय झारिया, मोनू रैकवार, धमेन्द्र चैधरी सहित मंझोली के दलित भाई-बहिन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *