राष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रखर-अथर्व का सम्मान किया शतरंज संघ ने

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज के सौ साल पूरे होने पर ईनामी प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय

कटनी। जिला शतरंज संघ कार्यालय मंगलम मेनोर में संघ के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई l गत दिनों ग्वालियर में आयोजित हुई अंडर -19 प्रतियोगिता में कटनी के मास्टर प्रखर बजाज ने द्वितीय स्थान एवं मास्टर अथर्व पल्टा ने अंडर -13 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्टीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुरक्षित किया था इस उपलब्धि पर बैठक में दोनों का भावभीना सम्मान किया गया l कटनी जिले का नाम शतरंज के खेल में इन विद्यार्थी खिलाडियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया है उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनकी सफलता का क्रम आगे भी गतिशील रहने का स्नेह आशीष संघ की ओर से दिया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को अंतरराष्टीय शतरंज संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 10000 रु पुरस्कार राशि की एक ओपन प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया जाएगा जिससे खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए मानसिक रूप से और दक्ष हो सकेंगे ।
उक्त कार्यक्रम में उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाडी़ प्रखर बजाज अथर्व पल्टा संस्था संरक्षक डाँ एस के खम्परिया अध्यक्ष जे पी निषाद सचिव शेखर वर्मा सह सचिव शिखा पल्टा हिमानी बजाज वंदना गेलानी हर्षित श्रीवास्तव एंकर दीपिका पांडे मंगलम मनोर संचालिका शशि निषाद मोनिका निषाद एवं श्याम निषाद विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *