कटनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विजयराजगढ़ के बरही से भाजपा पर निशाना साधा। वे बोले-शिवराज ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिए। घोटाले दिए। मैंने सीएम रहते फैक्ट्रियों में 70% रोजगार स्थानीय लोगों को देने की व्यवस्था बनाई थी। सरकार जाते ही मनमानी शुरू हो गई। सरकार आते ही उद्योग न लगाने वालों से जमीन वापस लेकर किसानों को देंगे। मेडिकल कॉलेज और नर्मदा नहरों का विस्तार भी करेंगे। ये सब काम आप मेरा कुर्ता पकड़कर करवा लेना।
- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे