भोपाल। आज 24 अगस्त को मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा संपूर्ण प्रदेश के पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव जी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सेवादल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में कटनी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंकज गौतम के नेतृत्व में सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए और कटनी की चारों विधानसभा सीट जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस से बदल के अध्यक्ष पंकज गौतम, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंघाई, यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष विपिन दुबे, उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, मंगल सिंह, उदय पटेल, अभय खरे, ब्रजेश मौर्य, उदय सिंह,अभिषेक मौर्य,अमित श्रीवास्तव, राकेश केवट, जगजीवन सिंह,घनश्याम पटेल, श्याम कमल पटेल सहित अनेकों कार्यकर्ता भोपाल की बैठक में उपस्थित हुए।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे