कटनी[आशीष सोनी], कटनी में घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त3.61 लाख उपभोक्ताओं के लिए 25 एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक, कलेक्टर की अपील—घबराएं नहींकटनी।। जिले में घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एलपीजी गैस सहित अन्य ईंधनों के परिवहन, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही गैस एजेंसियों में प्रतिदिन स्टॉक की जांच और सिलेंडर वितरण की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिले में गैस वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने एजेंसी संचालकों से कहा है कि संबंधित कंपनियों से सर्वर क्षमता बढ़ाने की मांग करें, ताकि रिफिल बुकिंग, ओटीपी जनरेशन और सिलेंडर वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।25 एजेंसियों से जुड़े 3.61 लाख उपभोक्ताकटनी जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 25 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनसे 3 लाख 61 हजार 469 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जिले में प्रतिदिन लगभग 5,600 गैस सिलेंडरों की औसत खपत है, जबकि इससे अधिक मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।प्रशासन ने बताया कि गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच अब 25 दिन का अंतर रखा गया है। पहले यह अवधि 21 दिन थी, जिसे केवल 4 दिन बढ़ाया गया है।कलेक्टर की अपीलकलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए लोग अफवाहों से बचें और आवश्यकता अनुसार ही सिलेंडर बुक करें।बॉक्स खबरजमाखोरी-कालाबाजारी पर प्रशासन की नजरजिला प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके लिए सूचना तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
