कटनी,[आशीष सोनी] 7 मार्च 2026 दिन शनिवार शाम 7:00 बजे मंगल भवन में रामजन्म उत्सव शोभायात्रा के संबंध में बैठा आयोजित की गई है जिसमें आगामी 28 मार्च को होने वाली श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई । जिसमें आचार्य श्री सूरज प्रसाद त्रिपाठी एवं पाठक ने बैठक का अध्यक्षता की एवं आशीष गुप्ता ( बाबा) सचिव हिंदू उत्सव सेवा समिति प्रमोद सरावगी संयोजक श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव जी, रौनक खंडेलवाल, रामाधार गर्ग, ने विचार व्यक्त किया । शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर हीरा गंज,कपड़ा बाजार, गोल बाजार रामलीला मैदान से होते हुए श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मेन रोड जुलूस मार्ग से झंडा बाजार, शेर चौक आजाद चौक होते हुए गाटरघाट श्री समीर राम मंदिर पर संपन्न होगी बैठक का संचालन अरुण सोनी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री मथुरा प्रसाद सोनी अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति ने किया बैठक में भारी संख्या में राम सेवकों की उपस्थिति रही।
हिंदू उत्सव समिति कटनी
आप सभी नगर के राम भक्तों से विनम्र अनुरोध करते है कि इस वर्ष होने वाली रामजन्म उत्सव शोभा यात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां एवं भजन मंडलीयां शामिल होंगी आप सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस शोभा यात्रा में उपस्थित होने का आग्रह करते हैं ।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
