पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक 9 मार्च को जिला पंचायत सीईओ कौर ने एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी [आशीष सोनी]- पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में 9 मार्च को 3.30 बजे से आयोजित होगी। सुश्री कौर द्वारा बैठक में योजना विभाग,पंचायत (निर्माण),15वां वित्त,मनरेगा, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (एमडीएम) /शिकायत शाखा, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की समीक्षा की जाएगी। आयोजित बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, संभाग कटनी, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी सहायक यंत्री,उपयंत्री, एपीओ / एएओ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन के सभी विकासखंड समन्वयक, ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम और समस्त जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्रोत समन्वयक को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *