कटनी,[आशीष सोनी] रीठी में सर्वर डाउन, किसान पंजीयन के लिए दिनभर भटकते रहे किसान रवि विपणन वर्ष 2026–27 के लिए समर्थन मूल्य पर फसलों (गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चल रही है। इसी के तहत कटनी जिले की रीठी सोसाइटी में किसानों के ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई किसान सुबह से सोसाइटी पहुंचते हैं, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा है इससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी देखी जा रही है किसानों ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि नजदीक है और अभी तक उनका पंजीयन नहीं हो पाया है। यदि पंजीयन नहीं हुआ तो वे समर्थन मूल्य पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे और कर्ज चुकाने में भी परेशानी होगी इस संबंध में ऑपरेटर अनिल मांझी ने बताया कि ऊपर से सर्वर डाउन होने के कारण पंजीयन में दिक्कत आ रही है। जैसे ही सर्वर चालू होगा, सभी किसानों का पंजीयन जल्द पूरा किया जाएगा फिलहाल किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उच्च अधिकारी जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे, ताकि समय रहते सभी किसानों का पंजीयन हो सके।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
