प्रेस विज्ञप्ति
आम आदमी पार्टी, जिला कटनी (म.प्र.)
दिनांक: 27 फरवरी 2026
स्थान: कटनी
कटनी,[[आशीष सोनी]दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा तथाकथित शराब प्रकरण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी , वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जी एवं सांसद संजय सिंह जी व अन्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को निराधार मानते हुए मामले को समाप्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी जिला कटनी द्वारा विजय जुलूस निकालकर हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक, कटनी में एकत्रित होकर मिठाई वितरण किया और इसे सत्य एवं न्याय की जीत बताया।
प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री शिव प्रताप सिंह परमार ने कहा कि राजनीतिक द्वेषवश आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने का प्रयास किया गया, किंतु न्यायालय के निर्णय ने स्पष्ट कर दिया कि आरोप तथ्यहीन थे।

जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिंह सेंगर ने कहा:
“आज का दिन सत्य और न्याय की जीत का दिन है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व पर लगाए गए सभी आरोप न्यायालय में टिक नहीं पाए। यह फैसला साबित करता है कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति करती है। कटनी जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता इस निर्णय से उत्साहित है और हम जनता के मुद्दों के लिए पहले से अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करते रहेंगे।”
आम आदमी पार्टी जिला कटनी ने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और जनकल्याण के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस दोरान शिव प्रताप सिंह परमार, अनिल सिंह सेंगर, प्रकाश जैन, संतोष सिंह, देवी दयाल यादव, मंगल सिंह ,राम सिया गुप्ता ,विनय पटेल, शिवा कुशवाहा, शिवा मौर्या, मोहन सिंह, अंकित खटीक, माथुर जी, मिश्रा जी, विकास श्रीवास्तव, करण दहिया, भाग्य श्री कोल, राबिया बेगम, नितु सिंह, द्रोपती कोल, शशि बाई, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपका
एड. अनिल सिंह सेंगर

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
