कटनी[आशीष सोनी]। कटनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 की ओर स्थित पार्किंग में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। पार्किंग में कतार से खड़े लगभग 7 से 8 ऑटो के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए गए। सुबह जब ऑटो चालक अपने वाहनों के पास पहुंचे, तो वाहनों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 5 वाले छोर की पार्किंग में रोजाना की तरह ऑटो खड़े थे। देर रात अज्ञात ने वहां धावा बोला और एक के बाद एक कई ऑटो के सामने और बगल के कांच चकनाचूर कर दिए।
चालकों में नाराजगी, GRP थाने पहुंचे
इस घटना से ऑटो चालकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चालकों का कहना है कि वे पार्किंग शुल्क देते हैं, इसके बावजूद उनके वाहन सुरक्षित नहीं हैं। आर्थिक नुकसान और सुरक्षा में चूक को लेकर दर्जनों ऑटो चालक एकजुट होकर जीआरपी (GRP) थाने पहुंचे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
