कटनी[आशीष सोनी]। यशभारत कटनी संस्करण के सब एडिटर आशीष रैकवार को कल 20 फरवरी को जबलपुर में आयोजित पंडित अरुण शुक्ला पत्रकारिता पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पत्रकार आशीष रैकवार को मिली यह उपलब्धि कटनी के पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात है। समारोह में देश के वरिष्ठ पत्रकार एन के सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट, जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कुलपति पीके मिश्रा, एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला, आईपीएस सिद्धार्थ चौधरी, नगर निगम प्रशासक श्री अहिरवार सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। इस गरिमामय समारोह में प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री राकेश सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा ने वर्चुअल संदेश के जरिए शुभकामनाएं दी।
पत्रकार आशीष रैकवार को मिली इस उपलब्धि पर समूचा यशभारत परिवार गर्वित है। आज द्वारका सिटी रोड बरगवां कटनी स्थित कार्यालय में स्टाफ के सदस्यों ने आशीष रैकवार का तिलक वंदन और पुष्पहारों से स्वागत कर उज्जवल भविष्य की आत्मीय शुभकामनाएं दी। आशीष रैकवार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी, पत्रकार संजय खरे, विज्ञापन प्रभारी कृष्णकुमार ठाकुर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव आलोक त्रिपाठी, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी की उपस्थिति रही।


- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
