आदिवासी जमीन घोटाले: कांग्रेस सरकार बनी तो होगी मैपिंग, जमीन लौटाई जाएगी-पटवारी

कटनी [आशीष सोनी]: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक संजय पाठक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक लूट की स्थिति सबने देखी है,चाहे माइनिंग का मामला हो, 430 करोड़ की रिकवरी हो या आदिवासियों की जमीन से जुड़े अलग-अलग घोटाले।

पटवारी ने कहा कि जिन अधिकारियों और कलेक्टरों ने आदिवासी जमीन की खरीद-फरोख्त में सहयोग किया है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार बनते ही व्यापक स्तर पर जमीनों की मैपिंग कराई जाएगी और जिन आदिवासियों की जमीन छीनी गई है, उन्हें वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पटवारी ने इसे आदिवासी अधिकारों और न्याय से जुड़ा बड़ा मुद्दा बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *