नागरिकों की सुविधा हेतु तीन स्थलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर प्रदान की गई बकाया कर जमा करने की सुविधा

बुधवार को माधवनगर, घाट घाट और गोल बाजार में आयोजित होंगे विशेष शिविर

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर बकाया करों की वसूली मे जुटा निगम अमला

कटनी (10 फरवरी) – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 50 दिनों से भी कम बचे समय तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु नगर निगम का राजस्व बकाया करों की वसूली में जुट गया है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नागरिकों तथा नगर निगम स्वामित्व की दुकानों के किरायेदारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना वार्डवार प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर बकायेदारों को उनके वार्डो में ही बकाया करों की राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

मंगलवार को यहां आयोजित हुए शिविर

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि विशेष शिविरों के तहत मंगलवार 10 फरवरी को नगर निगम द्वारा गायत्री नगर राम मंदिर के पास तथा आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की गई। वहीं निगम स्वामित्व के दुकानदारों की सुविधा हेतु झंडा बाजार में आयोजित शिविर में निगम स्वामित्व के दुकानदारों को उनके दुकानों के बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा उनके समक्ष पहुंचकर प्रदान की गई।

बुधवार को इन स्थलों में आयोजित होंगे शिविर

निगम के करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार 11 फरवरी को माधवनगर में तांगा स्टैंड के पास एवं गाटरघाट सब्जी मंडी के पास विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। वहीं बकाया दुकान किराया राशि जमा करने हेतु गोल बाजार में भी विशेष शिविर आयोजित कर निगम स्वामित्व के किरायेदारों को बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं से आयोजित होने वाले शिविरों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करते हुए बकाया करों को जमा कर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने की अपील की गई है।

डोर-टू-डोर संपर्क जारी

राजस्व अधिकारी नें बताया कि निर्धारित लक्ष्य अनुरूप राजस्व वूसली हेतु गठित दल द्वारा अपने- अपनें वार्डो में भ्रमण कर बकायादारों से संपर्क करते हुए निगम के बकाया कर की राशि जमा कराई जा रही है। वहीं बड़े बकायादारों पर नियमानुसार कुर्की वारंट जारी करनें, नल कनेक्शन विच्छेदन करनें तथा निगम स्वामित्व की दुकानों में तालाबंदी की कार्यवाही भी शीध्र ही प्रस्तावित करनें की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *