राजस्व वूसली कार्य में निरंतर लापरवाही करना तीन सहायक राजस्व निरीक्षकों एवं वार्ड वसूलीकर्ता को पड़ा भारी निगमायुक्त तपस्या परिहार ने जारी किया चेतावनी पत्र

कटनी (10 फरवरी ) – निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में रूचि लेकर प्राथमिकता से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य करने के दिये गए निर्देशों के बाद भी कार्य में लापरवाही करने तथा कम वसूली करने वाले तीन सहायक राजस्व निरीक्षक सहित एक वार्ड वसूली कर्ता को चेतावनी पत्र जारी कर 7 दिवस में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए है।
इन्हें मिला चेतावनी पत्र
निगमायुक्त परिहार द्वारा जिन 4 राजस्व कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। उनमें श्री शैलेन्द्र कुंडे सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड क्रमांक 43, श्री रमाकांत रावत सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड क्रमांक 40 एवं 41, संतोष बिरहा सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड क्रमांक 32 एवं श्री पुरुषोत्तम तिवारी वसूली करता वार्ड क्रमांक 35, का नाम शामिल है। इन चारों कर्मचारियों को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किये जाने के पश्चात भी राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता बरतते हुए विगत वर्ष की तुलना में कम वसूली की गई।
निगमायुक्त ने चारों कर्मचारियों को वसूली कार्य को गंभीरता से लेते हुए 7 दिनों में वसूली में प्रगति लाकर निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *