घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण हेतु निगम की सख्त कार्यवाही, हांका टीम सक्रिय आवारा मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर भेजा गया निर्धारित स्थल

कटनी ( 5 फरवरी ) – नगर में यातायात बाधित होने एवं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में निगम की हांका टीम द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक मार्गों, चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान नदीपार पेट्रोल पंप के पास, रविदास चैराहा, बस स्टैंड, माधवनगर गेट, कटाएघाट मोड़, डन काॅलोनी, विश्राम बाबा गेट, पी.डब्लयू डी काॅलोनी सहित नगर के अन्य मार्गो के आसपास सड़कों पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर वाहन के माध्यम से अमरगंज स्थित गौशाला भेजा गया। वहीं राम जानकी हनुमान वार्ड में अब्राहम स्कूल के पास श्वानों को पकडकर एबीसी सेंटर भेजने की कार्यवाही की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही नागरिकों की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
निगम प्रशासन ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें, अन्यथा नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *