रोजाना दो वार्डो की विभिन्न गलियों में फागिंग मशीन से छोड़ा जाएगा धुंआ
कटनी (4 फरवरी) – नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा एवं मच्छर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कैलेण्डर निर्धारित कर प्रतिदिन वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित अभियान के तहत रोजाना शाम 5ः30 बजे से क्षेत्रीय परिषद से संपर्क स्थापित कर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के निर्देशन में फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा।
वार्डवार अभियान
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कैलेण्डर अनुरूप अभियान के तहत 4 फरवरी बुधवार को शाम 5ः30 बजे से वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 की विभिन्न गलियों में कीटनाशक दवा का छिडकाव किया जाएगा। वहीं 5 फरवरी को वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 में 6 फरवरी को वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में, 7 फरवरी को वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में 8 फरवरी को वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में, 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में 10 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में, 11 फरवरी को वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में 12 फरवरी को वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में, 13 फरवरी को वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 में तथा 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 21 एवं 22 में फागिंग अभियान चलाया जायेगा।
इसी प्रकार 15 फरवरी को वार्ड क्रमांक 23 एवं 24 में, 16 फरवरी को वार्ड क्रमांक 25 एवं 26 में , 17 फरवरी को वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 में,18 फरवरी को वार्ड क्रमांक 29 एवं 30 में, 19 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 में , 20 फरवरी को वार्ड क्रमांक 33 एवं 34 में, 21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 35 एवं 37 में, 22 फरवरी को वार्ड क्रमांक 38 एवं 39 में , 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 40 एवं 41 में , 24 फरवरी को वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 में तथा 25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 44 एवं 45 में फागिंग अभियान चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
