कटनी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन की त्रिमासिक बैठक चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसे सीमा सोगानी, मीनू सिंघई, सीमा जैन, विभा जैन एवं रितू जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन समाजसेवियों का सम्मान किया गया। जिनमें डॉ. के.के. जैन, सेठ सुभाष जैन, सिं. प्रेमचंद प्रेमी, डॉ. शिखर जैन, पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, कैलाश सोगानी, संभागीय सचिव मगन जैन, नवीन अध्यक्ष सुधीर जैन ‘पप्पू भैया’ एवं संजय सिंघई शामिल रहे। सभी अतिथियों का सम्मान अनुराग सिंघई, संदेश जैन, कोषाध्यक्ष ब्रजेश जैन, योगेश जैन, आदेश जैन, अभिनंदन जैन, सुधीर चौधरी, देवेंद्र जैन एवं शांति सिंघई द्वारा तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर एवं दुपट्टा उड़ाकर किया गया।
वात्सल्य भोज के पश्चात उपस्थित समाजजनों ने समाजसेवा एवं जीवदया के क्षेत्र में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। तत्पश्चात श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ मंदिर में 48 दीपों के साथ भक्तामर पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अंकित सिंघई, नवीन अध्यक्ष आकेत जैन, पुष्कर सिंघई, राजेश पाटनी, अरविंद्र जैन (कोयला), विक्की जैन, राकेश जैन (ट्रांसपोर्ट), राजू टीपटॉप, मुकेश चंदेरिया एवं देवेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सम्मानी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंघई एवं ब्रजेश जैन द्वारा किया गया।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
