गहोई दिवस शोभा यात्रा 18 जनवरी को

गहोई दिवस शोभा यात्रा 18 जनवरी को
कटनी। श्री गहोई वैश्य समाज का सूर्य उपासना पर्व गहोई दिवस इस वर्ष रविवार 18 जनवरी 2026 को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान भुवनभास्कर की विशाल शोभा यात्रा प्रातः 9 बजे श्री जगदीश मंदिर, जगन्नाथ चौक से प्रारंभ होगी।
शोभा यात्रा जगन्नाथ चौक से होते हुए आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, रुई बाजार, सिल्वर टॉकीज रोड, गर्ग चौराहा, घंटाघर एवं खेरमाई मंदिर मार्ग से गुजरते हुए श्री गहोई वैश्य पंचायती सत्संग भवन पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ इसका समापन होगा।
गहोई दिवस के पूर्व शुक्रवार 16 जनवरी को सायं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली श्री राम जानकी मंदिर, गहोई कॉलोनी, मंडी रोड से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री गहोई वैश्य पंचायती सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न होगी।
श्री गहोई वैश्य समाज द्वारा समस्त स्वजातीय बंधुओं से सामाजिक समरसता के इस पावन पर्व गहोई दिवस की शोभा यात्रा में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *