नवरात्रि पर्व पर गरबा महोत्सव एवं समाज सेवा की मीटिंग सम्पन्न

“उन्नति की राह, शिक्षा और संस्कृति के साथ!”
कटनी। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्री गहोई वैश्य उन्नति संस्था की नए सत्र की मीटिंग उत्साह और भक्ति के साथ सम्पन्न हुई। इस विशेष अवसर पर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन कर सभी सदस्यों ने माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ गरबा कर नवरात्रि की खुशियाँ मनाई।
कार्यक्रम में गरबा थीम पर आधारित प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें सभी सदस्य पूरे उत्साह से शामिल हुए। आयोजन की जिम्मेदारी संस्था की सक्रिय सदस्यों में
स्वाति छिरौलिया, अन्नू सरावगी, रेखा बिलैया, सीमा लहरिया, दीपा बरसैंया, अपर्णा बिलैया, सुप्रिया बिलैया, मधु तपा और लीना कस्तवार ने बखूबी निभाई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। अर्चना बिस्वारी, सुनीता कनकने, रजनी कनकने, पूनम त्रिसौलिया, आशु सुहाने और मोहिनी सेठिया को पुरस्कार प्रदान किए गए।
ज्योत्सना सुहाने, अंजू टुडहा, मधु सेठ,कविता कनकने,पूजा बहरे, श्वेता बहरे, लवली नौगरहिया और शालिनी मोर की उपस्थिति रही।
📚 शिक्षा सेवा में संस्था की प्रेरणादायक पहल :-
संस्था के गठन दिवस पर लिए गए संकल्प के अनुसार, संस्था द्वारा एक बच्चे की वार्षिक स्कूल फीस का भार उठाने का निर्णय लिया गया था, जिसे संस्था लगातार तीन वर्षों से निभा रही है।
गहोई वैश्य समाज के देवेंद्र बहरे की शिक्षा की जिम्मेदारी संस्था ने उठाई है और इस वर्ष भी उनकी 11वीं कक्षा की स्कूल फीस संस्था द्वारा जमा की गई।
इसके अतिरिक्त, संस्था के समक्ष एक बिटिया की शिक्षा सहायता हेतु नया प्रस्ताव भी आया है। इस विषय में सभी सदस्यों ने सकारात्मक चर्चा की और निकट भविष्य में इस बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए संस्था ठोस कदम उठाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *