संदीप जायसवाल,कटनी। 3 अक्टूबर को विजयनाथ प्रांगण में निषाद राज केवट और प्रभु श्रीराम संवाद का शानदार मंचन हुआ इस पल का साक्षी बनने समूचे क्षेत्र का जनसैलाब उमड़ा हुआ था दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा आयोजक पियूष अग्रवाल नगर परिषद बरही कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी सचिव नंदकिशोर गुप्ता आदि व्यवस्था बनाने में पूरे कार्यक्रम में जुटे रहे। रावण दहन के उपरान्त बुंदेली कलाकारों द्वारा देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेला प्रांगण जयकारों से गूंजता रहा।
खराब मौसम के बावजूद भी आयोजक द्वारा शानदार व्यवस्था की गई। प्रथम वर्ष में विजयनाथ प्रांगण में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया जिसको देखने के बाद समूचे क्षेत्र की जनता ने कार्यक्रम व्यवस्था को खूब सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में आए क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक द्वारा प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद संवाद करते हुए कहा कि भारी वर्षा के बावजूद भी इंद्रदेव ने आपका मनोबल नहीं तोड़ पाया यही भोलेनाथ की कृपा रही तो अगले साल विजयनाथ प्रांगड़ में कार्यक्रम के लिए परमानेंट सेट तैयार किया जाएगा। खराब मौसम के बाद रावण पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। भारी जनसैलाब उमड़ा लेकिन बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने मोर्चा संभाला और व्यवस्था और सुरक्षा में कही चूक न हो इसलिए ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जा रही थी।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
